{"_id":"5b8af8d142c7924655337734","slug":"15358343079-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने दो माह के रुके वेतन की मांग को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित रोडवेज डिपो पर रोडवेज संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि रोडवेजकर्मियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेताया कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, कर्मचारी रोजाना डिपो कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनकारियों में इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट, रोडवेज परिषद के भुवनचंद्र फुलारा, उमेश कुमार, निर्मल सिंह रांगड़, प्रदीप कुमार, धीर सिंह, शेर अली आदि शामिल थे। उधर, परिवहन निगम की कार्यशाला में कर्मचारियों ने परिवहन निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रोडवेज संयुुक्त परिषद के अध्यक्ष माधव प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन भुगतान किए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान इंपलाइज यूनियन के राजवीर चौहान, रजनी मोहन, प्रेम बड़थ्वाल, धीरज, योगेश कोठारी, दिनेश नेगी, देशराज, अनिल गुप्ता, पवन चौहान आदि मौजूद थे।