{"_id":"5b8af8c442c792466c101c04","slug":"15358342944-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत और कोमल की झांकी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत और कोमल की झांकी रही प्रथम
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों की ओर से तैयार की गई विभिन्न सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रजत और कोमल की झांकी प्रथम रही। ऋषिकेश रोड़ स्थित विद्यालय परिसर में संस्कार भारती डोईवाला की ओर से सुबह दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी और अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने दीप जलाकर किया। विद्यालय प्रधानाचार्य महेेशचंद गुप्ता ने बच्चों को पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि नगीना रानी ने कहा कि पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत है। पर्वों के माध्यम से ही संस्कार दूसरी पीढ़ी को मिलते हैं। संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल ने कहा कि संगठन छात्र छात्राओं को संस्कारवान शिक्षा देने के लिए ऐसे आयोजन करता है। राधाकृष्ण झांकी प्रतियोगिता में रजत और कोमल की झांकी प्रथम, तनुजा और पायल को द्वितीय और चांदनी और खुशी की जोड़ी को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद लोधी, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, विनित मिश्रा, सियाराम गिरी, मंदीप बजाज, पंकज सेमवाल, संचित पांडे, प्रमोद गोयल, संतोष थपलियाल, ऋषिपाल, राकेश, ममता, शिवानी, रितु, चंद्रशेखर, अंजू, शिखा, सुशीला, सोनी, सुमन और रीना आदि मौजूद थे।