फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अटलजी ने देश के विकास में दिया विशेष योगदान

अटलजी ने देश के विकास में दिया विशेष योगदान

Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अटलजी ने देश के विकास में दिया विशेष योगदान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निमित्त श्रद्धांजलि समारोह में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। परमार्थ मीडिया सेंटर के अनुसार समारोह में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को चमकाने में लगा दिया और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल के रूप में भारत ने एक राजनीतिज्ञ ही नहीं खोया बल्कि एक कवि, श्रेष्ठ विचारों का वैज्ञानिक, शिक्षाविद् व दार्शनिक को खोया है। उन्होंने कहा कि देश में समता, समरसता और सद्भाव बना रहे यही अटल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रामविलास पासवान, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका कोठारी प्रकाश, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि, भास्कर प्रकाश, लोकसभा के संयुक्त सचिव दल सिंह मल्ला आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed