{"_id":"5b84641742c7924675343275","slug":"15354030205-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओआईएमटी की प्रबंधन समिति भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओआईएमटी की प्रबंधन समिति भंग
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएमटी) की प्रबंधन समिति को स्वामी ओमकारानंद सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट ने भंग कर दिया है। उन्होंने अब संस्थान के संचालन की जिम्मेदारी संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद उनियाल को दी है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट ने यह फैसला हाल ही में शिक्षकों के विवाद और उसके बाद मुकदमेबाजी के चलते लिया है।
सोमवार को चेरिटेबल ट्रस्ट की महासचिव कुमारी सोमा शेखरी ने एक पत्र जारी कर संस्थान की प्रबंधन समिति को भंग कर दिया है। उनके पत्र की कॉपी को इंस्टीट्यूट के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। गौरतलब है कि संस्थान में शिक्षकों के निष्कासन के बाद से विवाद चल रहा है, मामले में शिक्षक धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और अब मुकदमा दर्ज होने पर ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने कड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट की ओर से प्रबंधन समिति भंग किए जाने के बाद संस्थान से निष्कासित शिक्षक भी धरने से हट गए हैं, हालांकि वह अभी हटाए गए शिक्षकों की संस्थान में दोबारा तैनाती की मांग पर अड़े हैं। अभी ट्रस्ट ने इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा है।