फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो दिन बाद खुला नीलकंठ का रास्ता

दो दिन बाद खुला नीलकंठ का रास्ता

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दो दिन बाद खुला नीलकंठ का रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कांडी लक्ष्मणझूला नेशनल हाईवे और नीलकंठ मोटर दो दिन बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया है। जिसके चलते श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर नीलकंठ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने को आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। इसके साथ ही स्थानीय लोग खरीदारी के लिए स्वर्गाश्रम व ऋषिकेश क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को कांडी लक्ष्मणझूला नेशनल हाईवे पर खैरखाल के समीप मलबा आ गया था, जिसे रविवार को लोनिवि कर्मचारियों ने जेसीबी से हटा दिया था, लेकिन इसके बाद नीलकंठ मार्ग पर मौन गांव के पास मलबा आने और सड़क का करीब 10 मीटर पैच धंसने से आवाजाही बाधित हो गई थी। सड़क से मलबे हटाने में जुटे लोनिवि कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर सड़क को दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि सोमवार दोपहर में मार्ग से मलबा हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन


बैराज चीला मार्ग पर नहीं चले वाहन
ऋषिकेश। बारिश में बीन नदी और घासीराम रपटे में लगातार आ रहे पानी की वजह से सोमवार को भी बैराज-चीला मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि पानी कम होने के बाद ही वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा। फिलहाल नदी और रपटे में पानी बढ़ा हुआ है, जिसके चलते वाहनों को रोका गया है। बताया कि मार्ग पर आवाजाही रोकने के लिए चीला चौकी और बैराज चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed