फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली में 7 और देवाल में 4 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

थराली में 7 और देवाल में 4 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
थराली में 7 और देवाल में 4 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
थराली/देवाल। कस्बे के राड़ीबगड़, केदारबगड़, राड़ीगांव, कोटडीप, थराली बाजार और मजिस्द मार्केट में एक सप्ताह से पानी नहीं आया है। लोग तीन किमी दूर गाड़ियों में पानी भरकर ला रहे हैं तो हैंडपंप पर लंबी लाइन लगी है।

थराली कस्बे सहित तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में प्राणमति के नजदीक प्राकृतिक स्रोत से पेयजल लाइन आती है। एक सप्ताह से यहां पर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन जल संस्थान ने इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई है। ग्रामीण विनोद पंत, गिरीश चंद्र, भुवन चंद्र, राजेश कुमार आदि का कहना है कि पानी के लिए लोग अपना काम छोड़कर एक घंटे तक हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लगे रहते हैं। जलसंस्थान के जेई कृष्णकांत ने बताया कि लोनिवि ने सड़क खोलते समय लाइन तोड़ दी है, जिसे ठीक किया जा रहा है। वहीं देवाल ब्लाक मुख्यालय की पेयजल आपूर्ति चार दिनों से ठप पड़ी है। हेम मिश्रा, मदन बिष्ट ने कहा कि देवाल बाजार, सेलखोला, इच्छोली की 5 हजार आबादी के लिए बनी पेयजल योजना गमलीगाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे विभाग चार दिन बाद भी ठीक नहीं कर पाया। ऐसे में लोग दूरस्थ प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। वहीं जलसंस्थान के एई यशपाल बिष्ट ने बताया कि गमलीगाड़ नाले मे भूस्खलन होने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। लाइन ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द पेयजल आपूर्ति को सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed