फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात दिन से बंद सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग

सात दिन से बंद सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग

Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सात दिन से बंद सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के नौ से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क सिमली-शैलेश्वर सात दिनों से बंद है। ऐसे में सड़क से जुड़े चार से अधिक गांवों के ग्रामीणों को भूस्खलन क्षेत्र से जान जोखिम में डालकर पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग मार्ग खोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग न खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण चमोला और कनोठ के बीच चट्टान टूटने से बंद हो गया था। मार्ग बंद होने से चमोला, सिमल्ट, कनोठ और शैलेश्वर तक आवागमन करने में ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। चमोला के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्धन चमोला, पूर्व प्रधान समीर मिश्रा, सेनू के कुलदीप चौहान, कनोठ के अनिल कंडवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीसवाई की लापरवाही के चलते भूस्खलन क्षेत्र से स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। पीएमजीसवाई के अवर अभियंता हुकुम सिंह ने कहा कि रविवार को जेसीबी भेजकर सड़क खोल दी गई थी। बारिश के कारण मलबा आने से यदि सड़क दोबारा बंद हो गई तो जल्द जेसीबी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


12 घंटे बाद खुला ग्वालदम मार्ग
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। कुमाऊं को जोड़ने वाली पिंडर घाटी की लाइफ लाइन ग्वालदम मोटर मार्ग रविवार रात को साढ़े बारह बजे खुल पाया। यहां नौली के पास चट्टान टूटने से मार्ग रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे बंद हो गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण बीआरओ मार्ग नहीं खोल पा रहा था। बारिश रुकी तो बीआरओ ने रात को वाहनों की लाइट के सहारे मार्ग खोला। वहीं सोमवार को आदिबदरी में नेशनल हाईवे करीब तीन घंटे बंद रहा। आदिबदरी के पास चट्टान टूटने से हाईवे करीब 12 बजे बंद हो गया, जिसे अपराह्न तीन बजे यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदकेशरी में आठ घंटे फंसे रहे लोग
देवाल। ब्लाक के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय आने के लिए थराली मोटर मार्ग पर नंदकेशरी भूस्खलन जोन से होकर जाना पड़ रहा है। यहां आए दिन घंटों बंद हो रही सड़क से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी यहां आठ घंटे से अधिक समय तक बंद रही, जबकि मुंदोली मार्ग दो दिनों से बंद है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से देवाल-थराली मोटर मार्ग नंदकेशरी के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से रविवार रात को बंद हो गया था, जो सोमवार दोपहर एक बजे खोला गया। ग्रामीणों का कहना है सड़क बंद होने से यहां लोग आठ घंटे से अधिक फंसे रहे। वहीं ब्लाक का देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग दो दिनों से गमलीगाड़ के पास बंद है। लोनिवि के एई जीबी जोशी ने बताया कि मुंदोली मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगी हुई है। बेराधार मार्ग को एक दो दिन में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed