{"_id":"5b806be842c79246547c4d18","slug":"153514287819-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बैराज-चीला मार्ग पर आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बैराज-चीला मार्ग पर आवाजाही बंद
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बैराज-चीला मार्ग पर घासीराम रपटे में शुक्रवार सुबह अचानक बरसात के कारण पानी आ गया। तेज बहाव के चलते मार्ग पर पुलिस ने करीब आठ घंटे तक वाहनों की आवाजाही को रोके रखा। जबकि दुपहिया वाहनों का आवागमन शनिवार तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। वाहनों को रोकने के लिए रपटे के समीप पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बरसात के चलते अचानक बैराज-चीला मार्ग स्थित घासीराम रपटे में बारिश से तेज बहाव आ गया।
रपटे में पानी आते ही वाहन से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल रपटे में उफान की सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने तेज बहाव को देखते हुए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया। शाम करीब चार बजे रपटे में पानी कम होने पर मालवाहक, बस और कार आदि को आने-जाने की अनुमति दी गई। रपटे में लगातार चल रहे पानी में जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर दुपहिया वाहनों की आवाजाही को फिलहाल शनिवार तक के लिए रोक दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रपटे में अभी भी तेज बहाव चल रहा है। लिहाजा सिर्फ बड़े वाहनों को आवागमन की परमिशन दी जा रही है। बताया कि उक्त स्थान पर दिन के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है, जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके। बताया कि पानी कम होने तक दुपहिया वाहनों की आवाजाही शनिवार तक के लिए प्रतिबंधित की गई है। बताया कि रपटे में पानी से किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है। उन्होंने बड़े वाहन सवारों से रपटे से गुजरते वक्त सवाधानी बरतने की अपील भी की है।