{"_id":"5b806be642c7924656042e91","slug":"15351428768-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर गिरी आसमानी बिजली, बिजली उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर गिरी आसमानी बिजली, बिजली उपकरण जले
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। बारिश के बीच शुक्रवार तड़के बापूग्राम के सुमन विहार के एक घर पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे घर के बिजली के उपकरण भी जल गए। घटना के दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। आसमानी बिजली की गर्जना हुई, जोकि बापूग्राम और आसपास के पूरे इलाके में सुनाई दी। गर्जना की आवाज सुनकर लोग नींद से जाग गए। बिजली सुमन विहार गली नंबर-1 में रहने वाले सूरत सिंह कंडारी के मकान की मोमटी में गिरी, जिससे मकान में कई जगह दीवारों पर दरार आ गई।
बिजली गिरने के कारण घर की बिजली केबिल भी जल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर के कई बिजली उपकरण भी उखड़कर बिखर गए। बिजली गिरने से मोमटी का क्षतिग्रस्त मलबा नीचे मकान के बरामदे तक आ गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी रावत ने बताया कि बिजली गिरने से क्षेत्र में कई लोगों के घरों में नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी जय सिंह रावत का टीवी, फ्रिज, उत्तम सिंह बिष्ट व जीता देवी का इन्वर्टर, हरप्रीत सिंह का टीवी भी आसमानी बिजली गिरने से फुंक गए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाबत उन्होंने उपजिलाधिकारी हर गिरि को अवगत करा दिया है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण
नायब तहसीलदार केडी जोशी ने आसमानी बिजली गिरने के बाद सुमन विहार स्थित सूरत सिंह कंडारी के घर का निरीक्षण किया। घर के लोगों ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। नायब तहसीलदार ने बताया कि परिवार को एक-दो दिन में नुकसान के मुआवजे के तौर पर 5200 रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस दौरान कानूनगो पदम नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति सजवाण आदि मौजूद थे।