फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्रिवेणीघाट पर आरती प्लेटफार्म तक पहुंचा पानी

त्रिवेणीघाट पर आरती प्लेटफार्म तक पहुंचा पानी

Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणीघाट पर आरती प्लेटफार्म तक पहुंचा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते तीर्थनगरी में सुबह गंगा चेतावनी निशान से ऊपर 339.65 पर बही। गंगा में उफान से नगर क्षेत्र, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला आदि इलाकों में नदी के किनारे बने घाट जलमग्न हो गए। इसके अलावा चंद्रभागा, सौंग आदि सहायक नदियां भी उफान पर हैं। शुक्रवार को तीर्थनगरी में गंगा में उफान के चलते नदी किनारे घाट जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 339.65 सबसे अधिक दर्ज किया गया। जबकि 10 बजे गंगा के जलस्तर चेतावनी निशान से अधिक 339.57 बराबर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों ने बताया की सुबह छह से दोपहर दो बजे तक नदी का जलस्तर 339.53 मीटर आंका गया, जोकि चेतावनी निशान से अधिक है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणीघाट स्थित आरती प्लेटफार्म तक पानी पहुंच गया। हालांकि शाम 4 बजे के बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर12 बजे गंगा का जलस्तर 339.60 था जबकि शाम चार बजे 339.39 तक गिरावट दर्ज की गई। जबकि शाम सात बजे गंगा का जलस्तर 339.28 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed