{"_id":"5b803de342c79246435d710c","slug":"1535131097515-33-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों ने 15 के बजाए 33 फीसदी बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों ने 15 के बजाए 33 फीसदी बढ़ाया किराया
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। टैक्सी चालकों पर परिवहन विभाग का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि पहाड़ी मार्गों पर जहां पिछले दिनों 15 प्रतिशत किराए में बढ़ोत्तरी की गई वहीं टैक्सी चालकों ने कई मुुख्य मार्गों और ग्रामीण मार्गों पर 15 के बजाए 33 प्रतिशत किराया बढ़ा दिया है। मामले में लोगों ने दो सप्ताह पूर्व शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर सहित अन्य लोगों का कहना है कि नैनीताल हाईवे पर कर्णप्रयाग से सिमली के लिए निरंतर टैक्सियां चलती है। यहां छह किमी लंबी दूरी का पूर्व में 15 रुपये प्रति व्यक्ति किराया था। 15 प्रतिशत किराया बढ़ने के बाद टैक्सी चालकों को नियमानुसार 2.25 रुपये बढ़ाने चाहिए थे, लेकिन वह 20 रुपये प्रति व्यक्ति किराया ले रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस में करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं कर्णप्रयाग ब्लाक के कई ग्रामीण मोटर मार्ग और छोटी दूरी के हाईवे, राज्य मार्ग और जिला मार्गों पर भी टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। दूसरी ओर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। यदि टैक्सी चालक अधिक धनराशि वसूल रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।