{"_id":"5b7f1e0842c7924675342a5e","slug":"15350574069-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पछवादून को जिला घोषित करने के साथ ही क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो खोलने समेत तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में सपा लोहिया वाहिनी ने बृहस्पतिवार को विकासनगर बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान समाप्त होने के बाद मांगों संबंधित ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर गौतम ने कहा कि विकासनगर के जिला बनने के बाद लोगों को जिला मुख्यालय संबंधी काम के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वर्तमान में त्यूनी तहसील की देहरादून जिला मुख्यालय से दूरी 200 किमी से अधिक है। दुर्गम में रहने वाले व्यक्ति का आधे से ज्यादा दिन त्यूनी से देहरादून पहुंचने में ही निकल जाता है। विकासनगर के जिला बनने के बाद लोगों को खासा सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र विकास में भी तेजी आ सकेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में परिवहन निगम का डिपो न होने के कारण शाम ढलने के बाद लोगों को देहरादून से विकासनगर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट बसों का संचालन रात आठ बजे बाद बंद हो जाता है। परिवहन निगम का डिपो खुलने से लोगों को खासा राहत मिल सकेगी। उन्होंने क्षेत्र में ब्लड बैंक स्थापना की भी मांग की। कहा ब्लड बैंक न होने से आज भी क्षेत्र के लोग इलाज के देहरादून पर निर्भर हैं। इस मौके पर आकाश गुप्ता, राहुल नेगी, रीना शर्मा, सत्यम शर्मा, उस्मान खान, सावेज अली आदि मौजूद रहे।