{"_id":"5b7eec5642c792466b461754","slug":"153504468416-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षधाम में प्रवाहित होंगी स्व. वाजपेयी की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षधाम में प्रवाहित होंगी स्व. वाजपेयी की अस्थियां
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार (आज) को चमोली पहुंचेगी। अस्थि कलश का विसर्जन बदरीनाथ के मोक्षधाम ब्रह्मकपाल में किया जाएगा। भाजपा चमोली के मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे अस्थि कलश यात्रा गौचर पहुंचेगी। यहां से कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग होते हुए चमोली के बाद जोशीमठ पहुंचेगी। शनिवार को अस्थि कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना होगी, जहां ब्रह्मकपाल में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। मैखुरी ने बताया कि यात्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।