{"_id":"5b7d973342c792463d4acc12","slug":"15349573531922-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 22 सड़क पड़ी अवरुद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 22 सड़क पड़ी अवरुद्घ
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात से जोड़ने वाली 22 सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर गंतव्य को जाना पड़ रहा है। ग्रामीण जरूरी खाद्य सामग्री अपनी पीठ पर लादकर ले जाने को मजबूर हैं।
गोपेश्वर-बछेर-हापला सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है तो जोशीमठ के सलूड़ और डुंग्रा गांव को यातायात से जोड़ने वाली जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा सड़क दस दिनों से बंद पड़ी हैं। ऐसे में करीब सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर ग्रामीण जोशीमठ बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, बिरही-निजमूला-पगना सड़क बंद होने से पाणा, ईराणी, झींझी और पगना गांव के ग्रामीण जंगल के रास्ते आवाजाही कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी ने निजमूला सड़क का निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचे पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़कों की स्थिति के बारे में बताया।