{"_id":"5b7c792d42c79246633fd2f6","slug":"15348841323-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। ईद-उल-अजहा की नमाज आज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। कुर्बानियों के लिए लोगों ने बकरों की खरीद-फरोख्त की। ईद के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बकरीद के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर के बाजारों में खरीदारी की। लोगों ने कपड़े, इत्र, सूखे मेवे, जूते, सेवइयां आदि खरीदे। नमाज की अदायगी के लिए ईदगाह और मस्जिदों में साफ सफाई की गई। मुस्लिम इलाकों में खासी चहल-पहल देेखने को मिली।
तेलीवाला के हाजी अमीर हसन ने बताया कि अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाती है। ईद की नमाज के बाद से तीन दिनों तक कुर्बानियों का दौर चलता है। कहा कि ईद के मौके पर जितना हो सके, उतना गरीबों को सदका देना चाहिए। डोईवाला, तेलीवाला, भानियावाला, कुडकावाला, नयामवाला आदि में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र गुसांई ने बताया कि बकरीद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही, सामाजिक कार्यकर्ता जाहिद अंजुम ने जिला प्रशासन से पर्व के दिन बिजली, पानी और साफ सफाई के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
कहां किस समय होगी नमाज
नूरानी मस्जिद भानियावाला सुबह 8.30 बजे
ईदगाह कुडकावाला सुबह 9 बजे
ईदगाह तेलीवाला सुबह 8.30 बजे
डोईवाला मस्जिद सुबह 9 बजे।