{"_id":"5b7c4a6d42c792464c73d707","slug":"15348721633-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव प्रक्रिया स्थगित
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद की चुनाव प्रक्रिया उप निबंधक सोसाइटी एवं चिट्स के निर्देश पर स्थगित कर दी गई है। हालांकि मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी। मतगणना शुरू हुई ही थी कि तभी चुनाव अधिकारी को उप निबंधक ने फोन व सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर चुनाव प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए। मतपेटियां विवि के सुरक्षा अधिकारी के नियंत्रण में सुरक्षित रखी गई हैं।
विवि के कुलपति सचिवालय के भूतल पर मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू की गई थी। 558 मतदाताओं में से 527 ने मतदान किया। दो बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू की गई। चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने बताया कि साढे़ तीन बजे सीटीओ पौड़ी ने उन्हें व्हट्सएप पर मैसेज कर मतगणना रोकने को कहा। मैसेज में उन्होंने यह निर्णय सुभाष आर जोशी स्टेंडिंग काउंसिल उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत किए जाने की बात कही है। बहुगुणा ने बताया कि मतपत्र पेटी सील कर सुरक्षा अधिकारी हेम चंद्र जोशी के नियंत्रण में रखी गई है। 23 अगस्त को सुनवाई के बाद जो भी निर्णय होगा तथा उप निबंधक के निर्देशानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। दूसरी ओर, मतगणना रोके जाने व चुनाव प्रक्रिया स्थगित किए जाने पर कर्मचारी आक्रोशित हैं। कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
क्या था मामला
श्रीनगर। वर्तमान शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद ने विवि में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मतदान का अधिकार दिया था। परिषद का कहना था कि उक्त निर्णय सभी कर्मचारियों को विश्वास में लेकर लिया गया है, जबकि कर्मचारियों के एक गुट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मतदान का अधिकार दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए उप निबंधक कार्यालय में वाद दायर कराया था। साथ ही वर्तमान परिषद के इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में इस संबंध में सुनवाई के लिए 23 अगस्त को सुनवाई की तिथि नियत की गई है। बताया जा रहा है कि स्टेंडिंग कमेटी ने सुनवाई तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक के निर्देश उपनिबंधक को दिए थे, जिस संबंध में उपनिबंधक ने चुनाव अधिकारी को सूचित किया।