फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्यन छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन

आर्यन छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आर्यन छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में नाबालिग की दुष्कर्म कर हत्या करने के विरोध में आर्यन छात्र संगठन ने रविवार को पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की।

छात्र नेत्री कविता चौहान ने कहा कि कुछ लोग पहाड़ की आबोहवा में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। राज्य में नाबालिगों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पूरे राज्य में एक माह में तीन नाबालिगों से बलात्कार और हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। मजदूरी की आड़ में बाहर से आने वाले लोग अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को सीधे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोग समाज और संस्कृति के लिए बेहद घातक हैं। उन्होंने बाहर से आने वाले मजदूरों के सत्यापन की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद चौहान, नवदीप कालिया, धर्मेंद्र चौहान, अर्चना चौहान, हिमांशु वर्मा, निशांत चौहान, प्रीतम चौहान, हैदर जैदी, अर्शी मलिक, शाहरुख जैदी, शाहरुख मलिक, राहुल, यशपाल, आदित्य जोशी, गौतम नेगी, अखिलेश, नेपाल सिंह राण, विनीत लोगानी, जसपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed