फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौने 11 बजे जौलीग्रांट पहुंची अटलजी की अस्थियां

पौने 11 बजे जौलीग्रांट पहुंची अटलजी की अस्थियां

Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पौने 11 बजे जौलीग्रांट पहुंची अटलजी की अस्थियां
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थियों के कलश को लेकर परिजन पौने 11 बजे वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। परिजनों के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से उनका अस्थि कलश हरिद्वार लाया गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद थे। पहले अस्थि कलश सड़क मार्ग से ले जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह बदलाव करते हुए हेलीकाप्टर से जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

अस्थियां ले जाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तीन हेलीकाप्टर मौजूद रहे। करीब बीस मिनट तक स्टेट गेस्ट हाउस में रुकने के बाद हेलीकाप्टरों ने हरिद्वार के लिए उड़ान भरी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अस्थि कलश आने के बाबत सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा गया। डीजीपी अनिल रतूड़ी और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खुद मौजूद रहे। हरिद्वार में अस्थियां प्रवाहित करने के बाद सभी वायु सेना के विमान से सभी दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन


हरिद्वार पहुंचें सैकड़ों कार्यकर्ता
हरिद्वार में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के लिए यात्रा में डोईवाला विधानसभा के तमाम लोग शामिल हुए। देहरादून जनपद के दूरस्थ चकराता से भी भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों के अलावा बसों से हरिद्वार पहुंचे। यहां से वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, करन बोरा, संपूर्ण रावत, दिनेश सजवाण, श्रवण प्रधान, पंकज शर्मा, संजीव लोधी, रोहित बडोला, चंद्रभान, पूर्व प्रधान राजकुमार, अजय लोधी, किशन नेगी, रूपचंद, गौरव जोशी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed