फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामाजिक शोध संस्थान का शुभारंभ

सामाजिक शोध संस्थान का शुभारंभ

Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक शोध संस्थान का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में रविवार को बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान के राष्ट्रीय प्रबंध कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित समारोह का संस्थान के संस्थापक विचारक बजरंग मुनि, निदेशक आचार्य पंकज, महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास, पीके वात्सल्य, एसके कपूर और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शोध संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय के शुभारंभ समारोह का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समारोह में विचारक बजरंग मुनि ने बताया कि समाज में दो प्रकार के लोग होते हैं। एक भावना प्रधान और दूसरे बुद्धि प्रधान। उन्होंने कहा कि भावना प्रधान लोग शरीफ होते हैं जबकि बुद्धि प्रधान लोग चालाक होते हैं, जिनकी प्रवृति दूसरों को अपने उद्देश्य पूर्ति में प्रयोग करने की होती है। बताया कि संस्थान का प्रयास रहेगा कि भावना प्रधान लोग शरीफ न बनकर समझदार बनें। निदेशक आचार्य पंकज ने संस्थान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास ने कहा कि संस्थान की पहल से अब विपरीत विचारधारा के लोग एक स्थान पर बैठकर मौलिक चिंतन कर सकेंगे।
विज्ञापन

समारोह के संचालक डा. राजे नेगी ने बताया कि संस्थान की ओर से प्रत्येक सप्ताह रविवार को देहरादून रोड स्थित राष्ट्रीय प्रबंध कार्यालय में ज्ञान यज्ञ में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समारोह में व्यापार सभा के अध्यक्ष नवल कपूर, महामंत्री मनोज कालरा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष हरीश धींगड़ा, पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद भट्ट, अनिल अग्रवाल, नवीन शर्मा, उत्तम सिंह असवाल, राधे साहनी, कमल सिंह राणा, जयेंद्र रमोला, शिव मोहन मिश्र, पंकज गुप्ता, उषा रावत, जयपाल जाटव, विभा बहुगुणा, मनोरमा रावत, मधु असवाल, अनीता असवाल, लक्ष्मी सजवाण, ज्योति सजवाण, सरोप सिंह पुंडीर, विनोद जुगलाण, दिनेश शर्मा, सपना असवाल, रवि शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, अशोक गोस्वामी, एसके अग्रवाल, मनोज नेगी, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed