फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अटल ने नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया था- चिदानंद सरस्वती

अटल ने नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया था- चिदानंद सरस्वती

Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अटल ने नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया था- चिदानंद सरस्वती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि रविवार को हरकी पैड़ी, हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। परमार्थ निकेतन मीडिया विभाग के अनुसार इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल बिहारी का संपूर्ण जीवन देश में स्थिरता, लोकतंत्र की अखंडता, विकास, राष्ट्र निर्माण, अमन और शांति बहाली के कार्यों को समर्पित रहा है। कहा कि देश में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रयत्न करना ही हमारी ओर से अटल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि अटल बिहारी ने अपने जीवनकाल में नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया और जाते-जाते नदियों से जुड़ गए। उन्होंने कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल की अस्थि विसर्जन के साथ ही आस्था के सृजन का पर्व है। कहा कि अटल राष्ट्र पुरुष थे जो हमेशा राष्ट्र के लिए जिये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनमानस को नदियों की स्वच्छता व संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed