फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से खौफ में ग्रामीण

सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से खौफ में ग्रामीण

Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से खौफ में ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। गौहरीमाफी में सौंग नदी के जलस्तर में कमी होने से ग्रामीणों को 16वें दिन कुछ राहत मिली थी, कि शनिवार को मौसम के करवट बदलते ही दोपहर बाद नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। प्रशासन द्वारा नदी के रुख को बदलने के लिए बनाया गया अस्थायी तटबंध फिलहाल टिका हुआ है। ग्राम प्रधान सरिता रतुड़ी ने बताया कि मौसम बदलते ही ग्रामीण भयभीत हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण मेहरबान सिंह रावत, देवेंद्र सेमवाल, भगवती सेमवाल आदि का कहना है कि नदी की जलधारा को परिवर्तित करने के लिए स्थायी उपाय नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण वह हर वक्त डर के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर सौंग नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन पटना की टीम गौहरीमाफी गांव में पहुंची। टीम ने गांव से सटकर बह रही सौंग और गंगा के किनारों का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व कमीशन के अध्यक्ष आरके सिन्हा और सदस्य जोगेंद्र सिंह कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि पूर्व में सौंग नदी पर पक्के तटबंध निर्माण के लिए राज्य सरकार के जरिए प्रस्ताव भेजे गए थे। इसके बाद ही पटना से टीम यहां पहुंची है। बताया कि निरीक्षण के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। टीम में कमीशन के निदेशक अजीत सिंह, उपनिदेशक शैलेश कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed