फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुण्यतिथि पर किया पर्वतीय गांधी का भावपूर्ण स्मरण

पुण्यतिथि पर किया पर्वतीय गांधी का भावपूर्ण स्मरण

Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर किया पर्वतीय गांधी का भावपूर्ण स्मरण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 20वीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। आयोजित गोष्ठी में लोगों ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मालवीयनगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से नगर अध्यक्ष सोहन भट्ट की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में समिति के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात इंद्रमणि बडोनी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा जनमानस के दिलों में अमर रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, केडी जोशी, युद्धवीर चौहान, सम्राट पंवार, मोहित डोभाल, शक्ति तड़ियाल, माधुरी कोटनाला, सरोज नेगी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी कठैत, राजवीर रावत, केएन भट्ट, सुरेश नेगी, नत्थी सिंह असवाल, वीसी रावत, प्रेमसिंह शाही, सूरज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। समिति ने राज्य सरकार से ऐतिहासिक राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. बडोनी की पुण्यतिथि पर अवकाश घोषित करने और उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले इंद्रमणि बडोनी की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए कोई कार्य नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, बलवीर नेगी, गंभीर सिंह मेवाड़, राजपाल खरोला, उषा रावत, जय सिंह रावत, विक्रम भंडारी, महिपाल बिष्ट, नारायण गौड़, रामेश्वरी चौहान, नंदा देवी, राकेश मियां, रुकम पोखरियाल, सुनील ध्यानी, सत्य प्रसाद, हेमंत डंग, राकेश सेमवाल, दर्शनी रावत, सुशीला शर्मा, बीना बहुगुणा, शीला ध्यानी, मनोज पंवार, आरती ध्यानी, यशोदा राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed