फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कटाव: टोंस नदी से एनएच को खतरा

कटाव: टोंस नदी से एनएच को खतरा

Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कटाव: टोंस नदी से एनएच को खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जगाधरी-पांवटा-रोहड़ू-राजवन राष्ट्रीय राजमार्ग को किमी-158 के पास टोंस नदी से खतरा खड़ा हो गया है। जिससे सड़क के हिस्से पर भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। कई जगह से सड़क धंसने लगी है। यदि समय रहते विभाग ने इस हिस्से पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
एक साल पूर्व विभाग ने सड़क पर करोड़ों की लागत से निर्माण कार्य कराए। जिसमें सड़क के इस हिस्से पर भूस्खलन से बचाने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण का काम भी शामिल है। लेकिन कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच टोंस नदी उफान पर आ गई। जिससे सड़क के नीचे सुरक्षा दीवार ढह गई। जिससे अब सड़क को खतरा खड़ा हो गया है। लगातार सड़क के नीचे की जमीन दरक रही है। ग्रामीण सैन सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, हरदयाल सिंह पंवार आदि का कहना है कि विभाग ने इस जगह जो कार्य किए उनकी एक साल में ही पोल खुल गई। आगे भी यदि नदी उफान पर आई तो उससे सड़क को खतरा खड़ा हो सकता है। उन्होंने सुरक्षा दीवार मरम्मत के साथ ही जगह-जगह धंसी सड़क की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एनएच डोईवाला के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि मामले में एसडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। कार्यदायी संस्था को क्षतिग्रस्त सड़क और सुरक्षा दीवार मरम्मत को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed