{"_id":"5b7882c842c79246424d5b02","slug":"153462444710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली वीडियों गीत चंद्री मोहनी का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली वीडियों गीत चंद्री मोहनी का लोकार्पण
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। टीआर म्यूजिक कंपनी ने युवा गायक प्रमोद रावत के गढ़वाली वीडियो गीत का लोकार्पण किया। शनिवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो गीत का मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण व यूकेडी नेता सरदार सिंह पुंडीर ने विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर बिजल्वाण ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति को गीतों के माध्यम से गायक, गीतकार और अभिनेता द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सराहनीय है।
यूकेडी नेता सरदार सिंह ने कहा कि युवाओं को पहाड़ की परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने को सतत प्रयास जारी रखने चाहिए। गायक प्रमोद रावत ने बताया कि उनका गीत अलबम प्रेमाभिव्यक्ति पर आधारित है। गीत को टिहरी जिले की सुंदर वादियों और पर्यटक स्थल धनोल्टी आदि स्थानों पर फिल्माया गया है। इस मौके पर अभिनेता हुकुम चौहान, निर्माता त्रिलोक रावत, गायक धूम सिंह रावत, साहब सिंह रमोला, धनराज शौर्य, अभिनेता पुरुषोत्तम जेेठुड़ी, सह निर्माता ज्योति रावत, सोहन पुंडीर आदि मौजूद थे।