{"_id":"5b7882c442c792464b1c46d1","slug":"15346244432-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज महोत्सव में छवि गुप्ता चुनी गई तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज महोत्सव में छवि गुप्ता चुनी गई तीज क्वीन
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। महावर वैश्य सभा डोईवाला की महिला महावर मंडल इकाई की ओर से तीज महोत्सव कार्यक्रम में छवि गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शनिवार को नगर के देहरादून रोड़ स्थित महावर महिला मंडल इकाई के तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रेष्ठा बाला महावर ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महावर समाज सांस्कृतिक गतिविधियों से विरासत को संरक्षित रखने का काम करता है। महावर समाज की अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम में डोईवाला मिल बाजार की छवि गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तीज क्वीन का खिताब से नवाजा गया। मेंहदी प्रतियोगिता में छवि प्रथम, ज्योति द्वितीय और याशिका तृतीय स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में पलक गुप्ता प्रथम, दिव्या द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। देर शाम तक लोग पंजाबी, गढ़वाली, कुुमाऊंनी और राजस्थानी गीतों और नृत्यों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरिता महावर, महासचिव जयंती गुप्ता, कोषाध्यक्ष संध्या गुप्ता, ज्योति, अनीता गुप्ता, भावना, कंचन, विद्या महावर, अशरफी देवी, चमेली देवी, कविता गुप्ता, संतोष, इंदु, अक्षिमा, रिधि गुप्ता, सोनल, सुशीला, आरडी गुप्ता, रामअवतार गुप्ता, महावीर गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।