{"_id":"5b75b4a642c7925cbc443a85","slug":"153444060517-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नी देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का कामकाज संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्नी देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का कामकाज संभाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कुछ दिनों से चल रहा विवाद थम गया है। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर जिले में पहुंची थराली विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने अपने कार्यालय पहुंची और कामकाज शुरू कर दिया।
मुन्नी देवी ने कहा कि एक्ट के मुताबिक वे जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं रह सकती हैं। कुछ लोग षड्यंत्र कर अध्यक्ष की कुर्सी को हथियाना चाह रहे थे, लेकिन सरकार की मजबूत पैरवी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र जिला पंचायत की बोर्ड बैठक कर जिले के विकास की योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र असवाल और दिलवर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
30 मई को मुन्नी देवी के थराली विधायक निर्वाचित होने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला ने पंचायत राज एक्ट का हवाला देते हुए 10 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष का पद संभाल लिया था। इसके बाद डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बिना अध्यक्ष के इस्तीफे के जिला पंचायत उपाध्यक्ष के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने को एक्ट के विरुद्ध बताकर एएमए का जवाब-तलब किया था। इसके बाद जिला पंचायत ने अध्यक्ष के कार्यालय में ताला लगा दिया था। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने फिर से जिला पंचायत का कामकाज शुरू किया।