फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माधो सिंह भंडारी स्मारक स्थल में फहराया तिरंगा

माधो सिंह भंडारी स्मारक स्थल में फहराया तिरंगा

Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
माधो सिंह भंडारी स्मारक स्थल में फहराया तिरंगा
कीर्तिनगर/श्रीनगर/ देवप्रयाग। वीर भड़ माधो सिंह भंडारी स्मारक मलेथा में पहली बार तिरंगा फहराया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यहां कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंड कीर्तिनगर के मलेथा में झंडारोहण किया गया। माधो सिंह भंडारी के स्मारक पर तिरंगा फहराते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उनके योगदान को याद दिया और स्मारक का सौंदर्यीकरण करने का आश्वासन दिया। माधो सिंह भंडारी ने लगभग 400 साल पहले पहाड़ का सीना चीरकर सुरंग बनाई थी। इस सुंरग से चंद्रभागा नदी का पानी गूल के जरिए मलेथा गांव पहुंचा। तब से मलेथा गांव खेती के लिए जाना जाता है। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने माधो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर धन सिंह ने कहा कि मलेथा गांव को भारत के मानचित्र में स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां चार धाम यात्री रुके, इसके लिए ग्राम पंचायत योजना बनाकर प्रस्ताव भेजे। 4 शताब्दी पहले बनी सुरंग की शोध संस्थान के माध्यम से इतिहास की जानकारी ली जाएगी। वहीं विधायक विनोद कंडारी ने मंत्री से माधो सिंह भंडारी के नाम सेे कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम नूपुर वर्मा, प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, जय सिंह कठैत, आशा पैन्यूली, अतर सिंह असवाल, डा. विनय सिरोला व विपिन भंडारी आदि मौजूद थे। वहीं, जीआईसी मलेथा, कीर्तिनगर, जखंड, धारी ढुंढसिर, जाखी डागर, पीपलीधार, आछरीकुंठ व डांगचौरा समेत अन्य विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर/ देवप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर में स्कूली बच्चों की ओर से नगर के मुख्यमार्गों पर भारत माता व अमर शहीदों की जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर, एनआईटी उत्तराखंड, केंद्रीय गढ़वाल विवि, केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी, जीआईसी व जीजीआईसी, सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर श्रीनगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट गंगा नाली, जीआईसी मरखोड़ा, नवाखाल, देहलचौरी, सुमाड़ी, देवलगढ़ आदि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलियासौड़ में आयोजित कार्यक्रम में मां धारी देवी पुजारी न्यास की ओर से विद्यालय को कंप्यूटर भेंट किया गया। जबकि देवप्रयाग क्षेत्र में कोटली भेल जल विद्युत परियोजना व राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान देवप्रयाग सहित क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों सहित सरकारी प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर, विद्यामंदिर, ओंमकारा नंद पब्लिक स्कूल और प्रयाग शिशु शिक्षा समिति की ओर से नगर में प्रभात फेरी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

>>>>>>>>>>>>

केदारनाथ में पुलिस, निम, बीकेटीसी ने फहराया तिरंगा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ सहित जनपद रुद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रात: 6 बजे से 8.30 बजे तक शिक्षा विभाग के कार्यालय से केदारनाथ तक तिराहे तक जिला मुख्यालय के सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रात: 9.30 बजे डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सराहनीय कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों व मेधावी बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया। दूसरी तरफ जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं, ब्लाक व तहसील मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उधर, केदारनाथ में चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने पुलिस कैंप में झंडारोहण किया। इस मौके पर एसडीआरएफ, आईटीबीपी और मंदिर गार्द/क्यूआरटी, सुलभ के कर्मचारियों सहित यात्री मौजूद थे। वहीं, निम, बीकेटीसी और गढ़वाल मंडल विकास निगम ने भी अपने कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed