{"_id":"5b75b2ca42c7925882420b21","slug":"153444013018-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसीएस के विरोध में अभाविप का हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसीएस के विरोध में अभाविप का हस्ताक्षर अभियान
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संचालित हो रही सीबीसीएस (क्रेडिट बेस्ड सिस्टम) के विरोध में अभाविप ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के प्रथम चरण के तहत बिड़ला परिसर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इसके बाद जिला स्तर प्रदर्शन व कुलपति/प्राचार्य के घेराव के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
बृहस्पतिवार को अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की सीबीसीएस से छात्र मानसिक रूप से उत्पीड़ित हो रहे हैं। सरकार ने जबरदस्ती छात्रों पर यह प्रणाली थोपी है। जोशी ने कहा कि सीबीसीएस का विरोध चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत विवि के परिसरों व महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। 18 अगस्त को कुलपति का घेराव, 19 अगस्त को नुक्कड़ नाटक, 20 अगस्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन व 21 अगस्त को जिला केंद्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान अंकुर रावत, शैलेष मलासी, अरुण रावत, मनीष डालिया आदि मौजूद थे।