{"_id":"5b75b2c742c79259245ad2f3","slug":"15344401265-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट से युवक के हाथ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट से युवक के हाथ झुलसे
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। विद्युत वितरण खंड के देवप्रयाग सब डिवीजन के अंतर्गत मयाणगांव के समीप करंट लगने से एक युवक के हाथ झुलस गए। उक्त व्यक्ति को लाइनमैन अपने साथ हेल्पर के तौर पर ले गया था।
बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम को देवप्रयाग-चाका गांव में ब्रेक डाउन होने की सूचना मिली। क्षेत्र का लाइनमैन अपने साथ खरसाड़ा गांव के अमर लाल को साथ में मदद के लिए ले गया। लाइनमैन ने मयाणगांव के समीप फॉल्ट को ढूंढ लिया। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया लाइनमैन तार की मरम्मत करने के लिए शट डाउन के लिए कंट्रोल रूम मेें संपर्क कर ही रहा था कि अमर लाल ने पोल को हाथ लगा दिया, जिससे उसे करंट लगा गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सहगल ने बताया कि अमर लाल की स्थिति सामान्य है।