फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मॉरीशस में हिंदी सम्मेलन का गंगा आरती से होगा शुभारंभ

मॉरीशस में हिंदी सम्मेलन का गंगा आरती से होगा शुभारंभ

Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
मॉरीशस में हिंदी सम्मेलन का गंगा आरती से होगा शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन तट पर होने वाली गंगा आरती का आयोजन मॉरिशस में भी किया जाएगा। मॉरिशस में आयोजित होने वाले 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों को आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने तिलक कर मॉरिशस के लिए रवाना किया। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि 11वां विश्व हिंदी सम्मेलन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मॉरिशस सरकार के सहयोग से 18 से 20 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण से हिंदी सम्मेलन का शुभारंभ गंगा आरती से किया जाएगा।

बताया कि सम्मेलन में भारत के सभी प्रांतों के साथ ही विश्व के अनेक देशों से हिंदी के जाने-माने लेखक, कलाकार, साहित्यकार, कहानीकार, गीतकार प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा कि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और हरिद्वार में आयोजित होने वाली गंगा आरती अपने आप में अनुपम है। बनारस की आरती को अतुल्य भारत में स्थान प्राप्त है। परमार्थ निकेतन परिवार से नंदिनी त्रिपाठी, आचार्य दिलीप क्षेत्री, आचार्य दीपक शर्मा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पुनीत मिश्रात, सूर्यप्रकाश गौड़, अभय पांडे और गुरुकुल के ऋषिकुमार मां गंगा की आरती के लिए महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज व आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि का आशीर्वाद लेकर मॉरिशस के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed