{"_id":"5b7312b742c792751e68c736","slug":"15342680791-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की मांग पर विवि प्रशासन ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया है। छात्र जल्द चुनाव कराए जाने की मांग के लिए सोमवार से कुलपति कार्यालय में जमे हुए थे। विवि प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया है।
सोमवार को गढ़वाल विवि के सभी छात्र संगठनों ने कुलपति कार्यालय में पहुंचकर जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की थी। मंगलवार सुबह विवि प्रशासन ने छात्रों को लिखित आश्वासन दिया कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में 20 अगस्त तक निर्णय ले लिया जाएगा। विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन छात्रों ने मंगलवार को धरना समाप्त कर दिया। कुलसचिव डा. एके झा ने कहा कि छात्रों को 20 अगस्त तक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया है। धरना देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी, शुभम कालरा आदि शामिल थे।