{"_id":"5b71effd42c79274f667c4ca","slug":"153419365312-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सोमवार पर बोल बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सोमवार पर बोल बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सूर्य संक्रांति के अनुसार सावन मनाने वाले पहाड़ी और नेपाली समाज के लोगों का सावन का अंतिम सोमवार था। ऐसे में अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भोले बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से मंदिरों में ओम नम: शिवाय के मंत्रों से गूंज उठे।
बाड़वाला स्थित मंदिर में भोर सोमवार तड़के चार बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। लोगों ने दूध, धतूरा, बैलपत्र के साथ भगवान भोले का अभिषेक किया। कई जगहों पर कीर्तन का आयोजन किया गया। हरिपुर, कालसी, डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर सभी जगहों पर सुबह के समय लोगों ने भगवान भोले का अभिषेक किया।
चकराता स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार सुबह से देर शाम तक स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। चिंताहरण महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाता है। उसके बाद शाम को महादेव की विशेष आरती आयोजित की गई। 1100 दीप से भगवान भोले की आरती उतारी गई। इस मौके पर गुलजारी लाल, सुनील जैन, हरमोहन, दिनेश चांदना, महेश शर्मा, राजकुमार मेहता, सुधा बड़थ्वाल, गिरीश चंद, चंदन रावत, राजू जायसवाल, संतराम, बिट्टू, राजेश्वर वर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।