{"_id":"5b71eff642c79274f667c4c4","slug":"15341936462-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनगढ़ में बारिश में ढहे दो कच्चे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनगढ़ में बारिश में ढहे दो कच्चे मकान
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच जीवनगढ़ गांव में देर रात को दो कच्चे मकान धराशाई हो गए। पीड़ितों ने किसी तरह घर से बाहर निकल अपनी जान बचाई। उन्होंने पड़ोसियों के यहां शरण ली हुई है। पीड़ितों के रोजमर्रा का सामान भी पूरी तरह से मकान के नीचे जमीदोंज हो गया। उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। गांव में मंसूर अली और मासूम अली दोनों पुत्र हनीफ का एक दूसरे के बगल में कच्चे मकान है। बीते रविवार को क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच दोनों के मकान धराशाई हो गए। हादसे के समय दोनों परिवार समेत सोए हुए थे। दीवार गिरने की आवाज सुनते दोनों परिवारों की नींद टूट गई। उन्होंने किसी तरह से परिवार समेत बाहर निकल जान बचाई।
पीड़ितों ने कहना है कि झमाझम बारिश से मकान ढहे जाने से वह सड़क पर आ गए हैं। मकान के नीचे दबकर उनकी अलमारी, डबल बेड, बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न, फर्नीचर सब कुछ तबाह हो गया। वहीं, जीवनगढ़ चौक निवासी रवि कुमार के मकान की एक साइड की दीवार भी तेज बारिश के बीच ढह गई। दूसरी ओर एटनबाग विकासनगर में राकेश कुमार और नरेंद्र कुमार पुत्र अमिचंद और सहसपुर ईदगाह मुहल्ला में असलम पुत्र असगर का मकान भी बीते रविवार की शाम को हुई तेज बारिश में पूरी तरह से तबाह हो गए। इन परिवारों के सामने भी छत का संकट खड़ा हो गया है। जूनियर हाईस्कूल देवीथला लोवर की चहारदीवारी भी तेज बारिश के बीच धराशाई हो गई। स्कूल परिसर में बरसानी नाले का पानी और कीचड़ घुस गया। संबंध में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
स्कूल गेट पर गिरा पेड़
विकासनगर। तेज बारिश के बीच तहसील क्षेत्र के कुंजा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के गेट पर एक भारीभरकम पेड़ जा गिरा। गनीमत यह रही कि हादसा रात के समय हुआ। दोपहर के समय यदि यह हादसा होता तो जानमाल का नुकसान भी हो सकता है। प्रधानाध्यापिका शशि ने बताया कि स्कूल परिसर के आसपास ही कई ऐसे पेड़ हैं जो गिरने की स्थिति में हैं। जल्द ही यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।