फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खतरनाक हुये हालात पहली बार पहुचें डीएम ने सम्भाली कमान

खतरनाक हुये हालात पहली बार पहुचें डीएम ने सम्भाली कमान

Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खतरनाक हुये हालात पहली बार पहुचें डीएम ने सम्भाली कमान
गौहरीमाफी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे डीएम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
रायवाला। सौंग नदी का जलस्तर एकबार फिर से बढ़ने पर गौहरीमाफी में बाढ़ के हालात सोमवार को और भी खतरनाक हो गए। इसके चलते जिलाधिकारी एस मुरुगेशन पहली बार जायजा लेने गांव में बने राहत कैंप में पहुंचे। निरीक्षण के बाद डीएम ने सत्यनारायण स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारीयों ने डीएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अबतक चलाए गए राहत अभियान की विस्तार से जानकारी दी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि गांव के बीच पहुंची सौंग नदी की जलधारा को डायवर्ट करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हालांकि सौंग का जलस्तर बार बार बढ़ने से परेशानियां सामने आ रही हैं। डीएम ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभिंयता बीएल मिश्रा को जल्द वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी पुल बनाकर गांव में आवागमन सुचारू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी देहात सरिता डोभाल, वन विभाग से वार्डन प्रदीप कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन्न कुमार, जल संस्थान के एसडीओ एवीएस रावत, भाजपा जिला महांमत्री सुदेश कंडवाल, भगवंत संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed