फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां बोली, मेरा बेटा मरा नहीं, अमर हो गया है....

मां बोली, मेरा बेटा मरा नहीं, अमर हो गया है....

Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मां बोली, मेरा बेटा मरा नहीं, अमर हो गया है....
मां बोली, मेरा बेटा मरा नहीं, अमर हो गया है....
विज्ञापन

बेटे का पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रोई मां
पत्नी और बहनों के नहीं थम रहे आंसू, सैन्य सम्मान से आज दी जाएगी अंतिम विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
ऋषिकेश। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में बीते रविवार को शहीद हुए तीर्थनगरी निवासी जांबाज लांसनायक प्रदीप सिंह रावत का पार्थिव शरीर सोमवार शाम सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देखते ही मां डुग्गी देवी बिलख पड़ीं और बोलीं मेरा बेटा मरा नहीं अमर हो गया है...। वहीं शहीद की पत्नी नीलम रावत और बहनें अनीता, सुषमा व विनीता फूट-फूटकर रो पड़ीं।

रायवाला छावनी के सैन्य वाहन से शहीद प्रदीप सिंह रावत (28) का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब छह बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गंगानगर स्थित आवास पर लाया गया। सैन्य वाहन के पहुंचते ही शहीद को नमन करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घर पहुंचे थे। वाहन से पार्थिव शरीर उतारने के दौरान मौजूद लोगों ने पाकिस्तान के मुर्दाबाद और शहीद प्रदीप रावत अमर रहे के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस मौके पर पहुंचे मेजर राहुल मिश्रा व अन्य सैनिकों ने गमगीन परिवार को किसी तरह से ढाढ़स बंधाया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत, नायब तहसीलदार केडी जोशी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, अनीता ममगाईं, कविता शाह, सरोज डिमरी समेत बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद प्रदीप को श्रद्धांजलि दी। शहीद प्रदीप के पिता कुंवर सिंह रावत ने बताया कि अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे गंगानगर से मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट तक सैन्य सम्मान के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed