{"_id":"5b6f3c1d4f1c1be7258b46ba","slug":"153401653314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक विकास के सूत्रधार हैं युवा : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्विक विकास के सूत्रधार हैं युवा : रावत
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वैश्विक विकास के सूत्रधार हैं युवा : रावत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परमार्थ निकेतन में आयोजित जीवन सम्मेलन में युवा प्रतिनिधियों को युवा शक्ति का महत्व बताते हुए उन्हें वैश्विक विकास का सूत्रधार बताया। सम्मेलन में 21 देशों के युवा प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के सानिध्य में सांध्यकालीन गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।
शनिवार देर शाम परमार्थ निकेतन पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आश्रम तट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में शिरकत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती की दूरदर्शी नीतियों और पर्यावरण को समर्पित जीवन के चलते उत्तराखंड राज्य में पर्यटन उद्योग निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने राज्य को दुनिया के नक्शे में विशिष्ट स्थान देने का प्रयास किया है। जिससे राज्य में पहले की अपेक्षा विदेशी सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है।
सीएम ने युवा प्रतिनिधियों से अपनी शिक्षा को समाज की बेहतरी के लिए उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इस पर ही देश की जीडीपी निर्धारित है। इस दौरान टी गल्फ, ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस और परमार्थ निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जीवन सम्मेलन में पहुंचे युवाओं ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानद मुनि के साथ चौरासी कुटिया का भ्रमण किया। इसके अलावा जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने युवाओं को ध्यान की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर शिव खेमका, उर्वशी खेमका आदि मौजूद रहे।