फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तपोवन के पास हाईवे पर आया मलबा

तपोवन के पास हाईवे पर आया मलबा

Sun, 12 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
तपोवन के पास हाईवे पर आया मलबा
तपोवन के पास हाईवे पर आया मलबा
विज्ञापन

बदरीनाथ राजमार्ग पर नौ घंटे ठप रही आवाजाही
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन के पास शनिवार को पहाड़ी से मलबा आने के चलते आवागमन ठप हो गया। पुलिस को यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए यातायात को गंगोत्री राजमार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। करीब नौ घंटे बाद पीडब्ल्यूडी एनएच श्रीनगर डिवीजन के अधिकारियों ने जेसीबी के माध्यम से हाईवे से मलबे को हटवाया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब नौ बजे तपोवन से एक किलोमीटर आगे बदरीनाथ राष्ट्रीय पर अचानक भारी बोल्डरों के साथ पहाड़ी से मलबा आ गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बाबत एनएच की पीडब्ल्यूडी श्रीनगर डिवीजन को जानकारी दी गई। इसके बाद सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा जेसीबी व कर्मचारियों के साथ मलबा हटाने के लिए पहुंचे। शाम पांच बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग से मलबे को हटाया जा सका। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन सवार व राहगीर हाईवे पर फंसे रहे। हालांकि, पुलिस ने ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले यातायात को गंगोत्री राजमार्ग पर मोड़ दिया था। शाम को मलबा हटने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू हो सका। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। अब राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed