{"_id":"5b6f1a6f4f1c1bea258b45b6","slug":"15340079119-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासचिव पद पर हुआ एक और नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासचिव पद पर हुआ एक और नामांकन
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव में महासचिव पद पर एक और नामांकन हुआ है। महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी हो गए हैं, जबकि सभी पदों के लिए अब तक प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई है।
गढ़वाल विवि के शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए आठ अगस्त को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व प्रचार मंत्री पद के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। सबसे अधिक पांच नामांकन सह सचिव पद के लिए हुए थे, जबकि सबसे कम दो नामांकन महासचिव पद के लिए हुए थे। बृहस्पतिवार को एक और प्रत्याशी रविंद्र सिलवाल ने महासचिव पद पर नामांकन कराया है। अब महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी हो गए हैं। चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने बताया कि 14 अगस्त 12 बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 13 अगस्त को उप निबंधक कार्यालय से निर्णय आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।