{"_id":"5b6f1a684f1c1b35028b456d","slug":"15340079042-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राक्टर बोर्ड ने हटवाए होर्डिंग व बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राक्टर बोर्ड ने हटवाए होर्डिंग व बैनर
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। प्राक्टर बोर्ड ने बिड़ला परिसर में छात्र संगठनों व छात्र नेताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटवाए। प्राक्टर बोर्ड ने छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि परिसर के भीतर होर्डिंग बैनर लगाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि राज्य सरकार ने विवि को अभी चुनाव कार्यक्रम तय नहीं करने के निर्देश दिए। बावजूद इसके लगभग सभी छात्र संगठनों ने विभिन्न पदों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं व छात्र नेताओं के समर्थक छात्रों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। शनिवार को प्राक्टर बोर्ड की टीम ने परिसर में निरीक्षण कर सभी होर्डिंग व बैनर हटवाए।