{"_id":"5b6f18b14f1c1bed258b45e2","slug":"153400746517-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तेनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तेनाती की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का आमरण अनशन शुरू
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने कालेज परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्र 10 बजे महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रति नारेबाजी की और आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि विद्यालय में दो वर्षों से गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान विषय के पद रिक्त चल रहे हैं। एक वर्ष पूर्व स्वीकृत अर्थशास्त्र विषय शुरू करने और स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर 16 जुलाई से 26 दिन तक धरना दिया था, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। आमरण अनशन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान, नवीन चंदोला, विक्रम कनवासी, राहुल टम्टा, सुनील रावत और प्रमोद कुमार शामिल हैं। समर्थन देने वालों में हैरी फर्स्वाण, गीता गजाला, दमयंती, रीता, योगी, भरत, विनोद, बृजमोहन और भरत रावत आदि शामिल रहे।