{"_id":"5b6f18ac4f1c1be7258b45aa","slug":"153400746020-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क क्षतिग्रस्त होने से निजमूला घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क क्षतिग्रस्त होने से निजमूला घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निजमूला घाटी के बिरही-निजमूला-पगना सड़क क्षतिग्रस्त होने से घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी और पगना गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण जरूरी वस्तुओं के लिए पैदल ही 25 किलोमीटर की दूरी तय कर निजमूला बाजार पहुंच रहे हैं। शनिवार को चमोली के एसडीएम परमानंद राम और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने के निर्देश दिए।
22 जुलाई को पगना सड़क गौंणा गांव के समीप चट्टान टूटने से बंद हो गई थी। तब से पीएमजीएसवाई सड़क खोलने में लगा था लेकिन 10 अगस्त को इसी स्थान पर दोबारा चट्टान टूटने से टनों मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गया था और मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। शनिवार को एसडीएम परमानंद राम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के ईई राजकुमार का कहना है कि यहां मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने से चार सौ मीटर तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला ने बताया कि निजमूला घाटी में तीन माह की अतिरिक्त रसद भेजी जा चुकी है। क्षेत्र में अभी रसद की कोई कमी नहीं है।