{"_id":"5b6ca6424f1c1b05468b6e25","slug":"153384709813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर उपाध्याय ने गौहरीमाफी का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर उपाध्याय ने गौहरीमाफी का दौरा किया
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर उपाध्याय ने गौहरीमाफी का दौरा किया
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को गौहरीमाफी पहुंचकर बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि किशोर उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को गौहरीमाफी में ग्रामीणों से मिलकर बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फोन पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर मुकेश मोहन से वार्ता भी की। उन्होंने जिलाधिकारी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने और पीड़ित परिवारों के लिए राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के चीफ मुकेश मोहन से नदी की धारा को बदलने के लिए पोकलैंड मशीन लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष लोकतंत्र में मुख्यमंत्री से अधिक शक्तिशाली होता है। ऐसे में उनकी विधानसभा क्षेत्र में ही पर्याप्त इतंजाम नहीं होना निराशाजनक है। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्र, ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी, भगवती सेमवाल, दिनेश चंद्र मास्टर, रोहित नौटियाल, वार्ड सदस्य सोहनलाल उनियाल, निर्मला नौटियाल, मुकेश न्यूली, सत्यप्रकाश जखमोला, किसान सहकारी समिति सदस्य प्रेमलाल जुगलाण आदि मौजूद थे।