{"_id":"5b6ca63a4f1c1b31388b5b60","slug":"15338470914-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहरीमाफी में अभी राफ्ट का ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौहरीमाफी में अभी राफ्ट का ही सहारा
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहरीमाफी में अभी राफ्ट का ही सहारा
आठवें दिन भी जलस्तर में कोई कमी नहीं
प्रशासन ने प्रभावित परिवार किए चिह्नित, आज बांटा जाएगा मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। गौहरीमाफी गांव में बाढ़ से घिरे ग्रामीणों को बृहस्पतिवार को भी कोई खास राहत नहीं मिली। आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अभी लोगों को राफ्ट को ही सहारा है। हालांकि इसी बीच प्रशासन ने 65 प्रभावित परिवारों के नुकसान का आंकलन कर सूची तैयार कर ली है। इसके आधार पर शुक्रवार को मुआवजा देने की योजना है। वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग सौंग नदी की जलधारा मोड़ने के लिए लगातार जेसीबी के सहारे कार्य में जुटा हुआ है।
उपजिलाधिकारी हर गिरि ने बताया कि गांव में हुए नुकसान का आंकलन का कार्य पूरा कर 65 प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रभावित परिवारों का शुक्रवार को भौतिक सत्यापन के बाद मुआवजा वितरित किया जाएगा। फसली नुकसान का आंकलन अभी चल रहा है। जिसके पूर्ण होते ही प्रभावित किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा। जलधारा का रुख बदलने का कार्य लगातार जारी है। जरूरत पड़ने पर बड़ी जेसीबी आदि मशीनों की भी मदद ली जाएगी। ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने बताया कि प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के माध्यम से हरसंभव सहायता गांव तक पहुंचाई जा रही है। राफ्ट नियमितरूप से ग्रामीणों को जलधारा के आर-पार पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।