फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पत्थरकटा, कोलानी और परवाड़ी के लिए सड़क सुविधा की जगी उम्मीद

पत्थरकटा, कोलानी और परवाड़ी के लिए सड़क सुविधा की जगी उम्मीद

Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पत्थरकटा, कोलानी और परवाड़ी के लिए सड़क सुविधा की जगी उम्मीद

विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक के पत्थरकटा, कोलानी और परवाड़ी के लिए सड़क सुविधा की उम्मीद जग गई है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वर्षों से लंबित पड़े इन मार्गों को पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में गति को देखते हुए लंबित सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत ब्लाक की देवपुरी-पत्थरकटा, नौगांव-कोलानी और भराड़ीसैंण-परवाड़ी की सड़कों को पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण नेटवर्क में शामिल किया गया है। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीएमजीएसवाई में सड़क निर्माण का प्रस्ताव शामिल होने पर तेज गति से काम होने की उम्मीद है, जिससे पत्थरकटा, कोलानी, नौगांव, और परवाड़ी की करीब दो हजार आबादी को लाभ मिलेगा। सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लंबे समय से सड़कों के संबधित प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग में लटके पड़े हैं, लेकिन बजट की कमी के चलते लोनिवि सड़कों के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ा पा रहा था। ऐसे में तीनों गांवों के लिए प्रस्तावित सड़कों को पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण नेटवर्क में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed