{"_id":"5b660b084f1c1bed238b4b7d","slug":"153341414517-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हें बच्चों ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संवर्द्धन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें बच्चों ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संवर्द्धन का संदेश
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐन मैरी स्कूली के बच्चों ने लच्छीवाला में रोपे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। चिल्ड्रन फोरेस्ट सिल्वर जुबली कार्यक्रम के तहत ऐन मैरी स्कूल देहरादून के बच्चों ने शनिवार को लच्छीवाला वन रेंज के नेचर पार्क परिसर में पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण में अभिभावकों और शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
चिल्ड्रन फोरेस्ट के सिल्वर जुबली वर्ष में ऐन मैरी स्कूली देहरादून के बच्चों द्वारा शनिवार को लच्छीवाला वन रेंज की ओर नेचर पार्क परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ मिलकर करीब 200 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने पर्यावरण को बचाने में सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने और पौधरोपण के लिए आम लोगों को साथ जरूरी है। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. दीपक अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संवर्द्धन के लिए विद्यालय इसे मुहिम के रूप में चलाता रहा है। चिल्ड्रन फोरेस्ट के तहत बच्चों को हरियाली की महत्ता बताने के लिए पौधरोपण को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संवर्द्धन से संबधित गीतों की प्रस्तुुत दी। कार्यक्रम में विद्यालय डायरेक्टर सिलविया, वन सरंक्षक शिवालिक वृत्त राहुल सिंह, वन सरंक्षक यमुना वृत्त पीके पात्रो, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, एसडीओ बीबी मर्तोलिया, लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल, डिप्टी रेंजर रविंद्र बेदवाल, उपप्रधानाचार्य सुनयना उनियाल, पारुल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।