{"_id":"5b660afd4f1c1ba61f8b6eaa","slug":"15334141348-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: ऋषिकेश में बढ़ा एनएसयढआई का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: ऋषिकेश में बढ़ा एनएसयढआई का कुनबा
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है। शनिवार को एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई का दामन थाम लिया।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस के नगर कार्यालय में शनिवार को एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बैठक आयोजित की। जिसमें पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठन के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई सदस्यता ली। इस अवसर पर मोहन भंडारी ने नए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति की जानकारी दी और छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटने आह्वान भी किया। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, अभिनव मलिक, अरविंद सिंह पंवार, सौरभ ममगाईं, श्याम सिंह चौहान, प्रकाश गिरी, नितिन कुमार, आकाश चौधरी, फैजान खान, अभिषेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
दावा, एबीवीपी के पास नहीं अध्यक्ष का चेहरा
छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट होते ही छात्र-छात्राओं के सिर राजनीति का खुमार चढ़ गया है। एनएसयूआई का दावा है कि एबीवीपी के पास इस बार अध्यक्ष पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। लिहाजा, संगठन के कार्यकर्ता इसे पहली जीत तक करार देने से हिचक नहीं रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार की घटना ने कॉलेज के सियासी माहौल को और भी ज्यादा गर्मा दिया है।