फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बालिका योजना की जानकारी दी

बालिका योजना की जानकारी दी

Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
बालिका योजना की जानकारी दी
बालिका योजना की जानकारी दी
विज्ञापन

चकराता। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतू फुलारा ने जीआईसी में छात्राओं को गौरी देवी बालिका योजना की जानकारी दी। कहा 01 जुलाई 17 के बाद जन्मी बालिकाओं के लिए यह योजना शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत जन्म से लेकर विवाह तक शिक्षा जारी रखे जाने के उद्देश्य से कुल 51000 की धनराशि विभिन्न चरणों में बेटियों को दी जाती है। योजना के तहत बालिका को एक वर्ष पूर्ण होने पर 5000, कक्षा 8 उत्तीर्ण कर कक्षा 9 में प्रवेश लेने, कक्षा 10 और 12वीं उत्तीर्ण कर कॉलेज या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000-5000 और पढ़ाई संपन्न होने पर 10 हजार रुपये की राशि बेटियों को दी जाती है। विवाह के समय अंतिम किश्त के रूप में 16 हजार रुपये का भुगतान बेटियों को किया जाता है। इस मौके पर उप शिक्षाधिकारी पंकज कुमार और प्रधानाचार्या सुधा बड़थ्वाल भी मौजूद रही।

राज्य गठन से पूर्व के पेंशनर्स के भी बनेंगे स्मार्ट कार्ड
विकासनगर। प्रदेश सरकार उत्तराखंड के गठन से पूर्व के पेंशनर्स के हेल्थ स्मार्ट कार्ड भी बनाएगी। जिन पेशनर्स ने राज्य गठन से पूर्व योजना के लिए आवेदन किया था और उनके कार्ड नहीं बने हैं। वे ट्रेजरी चालान की मूल प्रति और अन्य अभिलेखों के साथ स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कार्यालय से संपर्क कर वांछित धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष केएल शर्मा ने दी।
विज्ञापन




पछवादून क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन पर नहीं लग रही रोक
विकासनगर। पछवादून क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। माफिया रात के अंधेरे के साथ ही दिन के उजाले में भी नदी को छलनी करने के काम में जुटा हुआ है। उफनाई यमुना नदी भी माफिया में खौफ पैदा नहीं कर पा रही है। माफिया को पुलिस को भी कोई डर नहीं है। बाड़वाला, जलालिया, डाकपत्थर, नावघाट, ढालीपुर में जमकर नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। दिन के उजाले में सड़क पर दौड़ते हुए यह वाहन पुलिस को कहीं नजर नहीं आते। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पुलिस की कार्रवाई न होने से माफिया चांदी काट रहा है वहीं, सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि जल्दी ही अवैध खनन के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed