{"_id":"5b61ead94f1c1b54208b65b7","slug":"15331437601-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसडी के लिए किया जाएगा नई जगह का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसडी के लिए किया जाएगा नई जगह का चयन
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गौरव सेनानी संगठन की बैठक में सीएसडी कैंटीन के लिए नई जगह के चयन पर विचार किया गया। बुधवार को संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जो जगह पूर्व में सीएसडी कैंटीन के लिए चयनित की गई थी, वह निरस्त कर दी गई है। इसके स्थान पर शीघ्र ही नई जगह का चयन किया जाएगा। साथ ही सीएसडी कैंटीन शुरू करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक से भी मिलेगा। कहा कि सीएसडी कैंटीन की मांग को लेकर विधायक के आश्वासन पर ही संगठन ने अपना धरना स्थगित किया था। बैठक में सत्या सिंह तड़ियाल, दिनेश पटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, विजय सिंह राणा, रमेश कुमार, गोविंद सिंह, रघुवीर सिंह, हरि सिंह, गुमान सिंह व हरिकृष्ण पुरी आदि मौजूद थे।