फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लासी-सरतोली सड़क एक सप्ताह से अवरुद्घ, ग्रामीण हो रहे परेशान

लासी-सरतोली सड़क एक सप्ताह से अवरुद्घ, ग्रामीण हो रहे परेशान

Wed, 01 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
लासी-सरतोली सड़क एक सप्ताह से अवरुद्घ, ग्रामीण हो रहे परेशान

विज्ञापन
गोपेश्वर। भारी बारिश से चमोली-लासी-सरतोली सड़क जगह-जगह भूस्खलन से एक सप्ताह से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रांगतोली गांव के समीप भूस्खलन से सड़क दलदल में तब्दील हो गई, जिससे यहां वाहन फंस रहे हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीण चमोली बाजार से जरूरी सामग्री अपनी पीठ पर लादकर करीब दस किलोमीटर तक पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

चमोली-लासी-सरतोली सड़क क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरमनी, लासी, लस्यारी, सरतोली, मजोठी, नवा, सेम-डुंग्रा, मैड़, ठेली के अलावा 25 गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है, लेकिन सड़क पर रांगतोली गांव के समीप कई वर्षों से भूस्खलन हो रहा है। इन दिनों क्षेत्र में हो रही बारिश से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आने से सड़क एक सप्ताह से बंद है। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, गंभीर बिष्ट, राहुल सिंह और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार लोनिवि से भूस्खलन जोन के सुधारीकरण की मांग कर चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता धन सिंह रावत का कहना है कि जेसीबी से सड़क खोलने का काम जारी है। बार-बार हो रही बारिश से दोबारा सड़क पर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं। बारिश थमने पर सड़क को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed