फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईष्ट देवी के शरण में झलिया गांव के आपदा प्रभावित

ईष्ट देवी के शरण में झलिया गांव के आपदा प्रभावित

Wed, 01 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ईष्ट देवी के शरण में झलिया गांव के आपदा प्रभावित

विज्ञापन
देवाल। पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा आने से झलिया गांव खतरे की जद में है। प्रशासन की ओर से गांव की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम न किए जाने से निराश झलिया के ग्रामीण अब गांव की ईष्ट देवी भगवती के शरण में हैं। गांव के पांच से अधिक परिवारों ने मंदिर में ही शरण ली है, जबकि अन्य चार परिवार स्कूल में रह रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने झलिया गांव के विस्थापन के लिए गांव के पास की भूमि को चयनित किया था, लेकिन भूगर्भ वैज्ञानिकों ने इसे असुरक्षित माना है। इसके बाद एक बार फिर झलिया गांव के पुनर्वास का मामला लटक गया है।

15 जुलाई की आपदा से झलिया गांव में नौ मकान पूर्ण रूप क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि पूरा गांव पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की चपेट में आ गया है। मार्च माह में भी यहां भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने यहां निरीक्षण कर गांव के पास बचकुड़ी तोक में झलिया गांव के पुनर्वास का निर्णय लिया था। भूगर्भ वैज्ञानिकों की जांच में बचकुड़ी तोक की भूमि को भी सुरक्षित नहीं माना गया है। वहीं आपदा के 18 दिनों बाद भी यहां प्रशासन टेंट और राशन वितरण के अलावा कुछ नहीं कर पाया है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू का कहना है कि थक हार कर ग्रामीण अब गांव की ईष्ट देवी भगवती मंदिर में शरण लिए हुए हैं। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि गांव के पुनर्वास के लिए अन्यत्र भूमि की खोज शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed